विधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में भाद्रपद मेलों के सफल आयोजन के उपलक्ष में सम्मान समारोह आयोजित

 विधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में भाद्रपद मेलों के सफल आयोजन के उपलक्ष में सम्मान समारोह आयोजित


बैजनाथ

विधायक बैजनाथ किशोरी लाल की अध्यक्षता में गत दिनों महाकाल मंदिर में आयोजित भाद्रपद मेलों के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सहयोगी संस्थाओं को मेलों के सफल आयोजन की बधाई देते हुए मेलों के सफल संचालन में सहयोग प्रदान करने वाले विभिन्न विभागों, सहायक समूहों, स्वयंसेवियों तथा मंदिर न्यास के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

विधायक ने कहा कि भाद्रपद मेले क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक हैं और इन आयोजनों के माध्यम से समाज में भाईचारा, सहयोग और एकता की भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि भगवान की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं होता तथा सभी को धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि मेलों के सफल आयोजन में उपमंडल प्रशासन बैजनाथ, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन दल, बिजली एवं जलशक्ति विभाग, स्वच्छता कर्मियों, तथा स्थानीय ग्राम पंचायतों का विशेष सहयोग रहा, जिनके सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफल रूप से संपन्न हुआ।

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए कटिबद्ध है। 

धार्मिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में ठोस योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर परिसर में आवश्यक सुविधा विस्तार, पथ-प्रकाश व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन में सुधार हेतु विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने सहायक समूहों, स्वयंसेवियों तथा मंदिर न्यास के सदस्यों से भविष्य में भी इसी सहयोग और समर्पण की भावना से भाद्रपद मेलों का आयोजन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर, सहायक मंदिर अधिकारी राकेश बक्शी, उपप्रधान महाकाल बसंत कुमार, एस जे वी एन एल के सेवानिवृत कार्मिक निदेशक आर एस कटोच, मंदिर न्यास सदस्य ओम प्रकाश चांगड़ा, रमेश चौधरी, नरेश शर्मा, प्रीतम कटोच, नितिन कटोच, देशराज, संसार चंद राणा, मंदिर पुजारी राम प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला मंडल सदस्य तथा युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर