महाविद्यालयों में प्राचार्यो के पुनर्नियोजन पर गंभीर सवाल, शिक्षा विभाग की निष्क्रियता से शिक्षक समुदाय में रोष

महाविद्यालयों में प्राचार्यो के पुनर्नियोजन पर गंभीर सवाल, शिक्षा विभाग की निष्क्रियता से शिक्षक समुदाय में रोष


मंडी : अजय सूर्या  /

हिमाचल प्रदेश सरकार के वित्त विभाग की अधिसूचना के उपरांत जारी आदेशों के बाद प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों में प्राचार्यो के पुनर्नियुक्तिकरण को लेकर गहरा असंतोष और भ्रम परिव्याप्त है ।इसी मुद्दे को लेकर आज हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय शिक्षक संघ ने शिक्षा सचिव एवं निर्देशक, शिक्षा विभाग को ईमेल के जरिए ज्ञापन भेजा। हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष विनिता सकलानी ने कहा कि अधिसूचना में प्राचार्यो के पुनर्नियिक्ति का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है फिर भी कुछ प्राचार्य बिना विभागीय आदेशों के अपने पदों पर बने हुए हैं इससे न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता पर प्रश्न उठ रहे हैं, बल्कि योग्य शिक्षकों के प्रमोशन के अवसर भी बाधित हो रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया है कि शिक्षा विभाग इस पूरे मामले से पूरी तरह से बेखबर बैठा हुआ है न किसी स्तर पर जाँच की जा रही है, न ही कोई औपचारिक स्पष्टीकरण या दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं । विनिता सकलानी ने राज्य सरकार से आग्रह कि है कि वह इस विषय पर तुरंत हस्तक्षेप करे और पुनर्नियुकतीकरण नीति की समीक्षा कर पारदर्शी, न्यायसंगत और शिक्षकों व शिक्षा व्यवस्था के हित में निर्णय ले | बिना प्राधिकरण के जारी रहने वाले प्रिंसिपलो को हटाया जाय। एवं शीघ्र ही प्राचार्य पद के लिए पदोन्नत हुए शिक्षकों को नियुक्ति दी जाए।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

युवाओं को रोजगार के हिसाब से प्रशिक्षण मुहैया करवाना प्राथमिकता - उपायुक्त