"रन फॉर यूनिटी" मैराथन का आयोजन आज — सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता का संदेश

 "रन फॉर यूनिटी" मैराथन का आयोजन आज — सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता का संदेश


 नेरचौक : अजय सूर्या /

 स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बल्ह उपमंडल के विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी द्वारा “एक भारत , आत्मनिर्भर भारत” कार्यक्रम के तहत "रन फॉर यूनिटी" मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।


यह मिनी मैराथन 31 अक्टूबर (शुक्रवार) सुबह 7:30 बजे मंडी के पड्डल मैदान से प्रारंभ होकर सेरी मंच पर समाप्त होगी। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।


विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मंडी जिला की समस्त जनता, भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों, प्रदेश व मंडल पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सरदार पटेल के आदर्शों को नमन करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का प्रतीक है।


उन्होंने कहा — “आइए, एकता और आत्मनिर्भर भारत के लिए एक साथ कदम बढ़ाएं, एक साथ दौड़ लगाएं।”



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर