थुनाग उपमंडल व चच्योट तहसील में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 थुनाग उपमंडल व चच्योट तहसील में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गई आपदाओं से बचाव की जानकारी


गोहर/थुनाग : अजय सूर्या /

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सहयोग से समर्थ-2025 अभियान के तहत थुनाग उपमंडल और चच्योट तहसील में आपदा जोखिम न्यूनीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।


इन कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम पंचायत सरोआ, ग्राम पंचायत धिस्टी, आईटीआई बगस्याड और थुनाग बाजार में किया गया। इस दौरान हरि ओम कला मंच और अमर युवक मंडल के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से ग्रामीणों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।


कलाकारों ने अपनी नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण, भूकंप के दौरान सतर्कता, आगजनी से बचाव तथा अन्य आपदाओं में अपनाए जाने वाले आवश्यक कदमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही यह संदेश भी दिया कि नदी-नालों के किनारे घरों का निर्माण न किया जाए और आपदा की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन आवश्यक है।


कार्यक्रम में आईटीआई बगस्याड के प्रधानाचार्य एन.एन. राव, थुनाग के उपप्रधान खेम सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर