जंगल बगगा में महिला सम्मेलन में उमड़ा उत्साह, 700 से अधिक महिलाओं ने दिखाई भागीदारी

 जंगल बगगा में महिला सम्मेलन में उमड़ा उत्साह, 700 से अधिक महिलाओं ने दिखाई भागीदारी


ग्राम पंचायत जंगल बगगा में 28 अक्तूबर 2025 को संजय गुलेरिया की अध्यक्षता में भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं की भागीदारी 700 से अधिक रही। इस सम्मेलन में जंगल बगगा पंचायत की 100 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया जबकि महिला भागीदारी के आधार पर न्यागल पंचायत प्रथम और जंगल बगगा पंचायत द्वितीय स्थान पर रही। सम्मेलन में सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सामाजिक सहभागिता और संगठनात्मक सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया गया। संजय गुलेरिया ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज की प्रगति का प्रतीक है और भाजपा संगठन की असली ताकत जनता के सहयोग व कार्यकर्ताओं की निष्ठा में निहित है। उन्होंने आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी कार्यकर्ताओं व सहयोगियों का आभार जताया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी इसी तरह हर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। कार्यक्रम का समापन “जय हिंद, जय भारत” के नारों के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल