पुलिस ने आरोपी इब्राहिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

 पुलिस ने आरोपी इब्राहिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 चंबा सदर थाना के अंतर्गत गदरी गांव में गौशाला में आग लगाने और धमकी भरा पत्र मिलने के मामले में पुलिस ने अहमद पुत्र रसीला निवासी गदरी की शिकायत पर आरोपी इब्राहिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अक्तूबर की रात करीब साढ़े सात बजे अहमद के घर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सूचना दी कि गौशाला के पास आग लग गई है। वह तत्काल मौके पर पहुंचा और अपने पशुओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पूरी गौशाला जलकर राख हो चुकी थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि करीब सौ मीटर की दूरी पर रखी घास (कुन्नू) भी पूरी तरह से जल गई।

घटना के दौरान आसपास के मंडाह गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। तभी ग्रामीणों ने देखा कि आग के पास एक युवती प्लास्टिक लिफाफा पकड़े खड़ी थी, जिसमें एक पत्र रखा हुआ था। सुरक्षा कर्मियों ने मौके से वह लिफाफा और एक लकड़ी का टुकड़ा उठाकर सुरक्षित रख लिया। पत्र में धमकी भरे शब्द लिखे गए थे।

शिकायतकर्ता अहमद का कहना है कि यह आगजनी आरोपी इब्राहिम ने ही करवाई है। अहमद पहले भी पुलिस को आरोपी की धमकियों के बारे में कई बार अवगत करा चुका है। थाना प्रभारी चंबा सदर ने बताया कि आरोपी इब्राहिम की तलाश तेज कर दी गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड