राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

 राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न


मंडी : अजय सूर्या /

विजय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त क्रिया सहायक निदेशक राजेश ठाकुर तथा सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा अजय पांटा ने शिरकत की।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य जयश्री कपूर ने मुख्य अतिथियों का पारंपरिक रूप से शॉल और टोपी पहनाकर स्वागत किया। वहीं, अखिल भारतीय दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही तथा अल्पसंख्यक विभाग के राज्य संयोजक सन्नी ईपन को भी ओपी पहनाकर सम्मानित किया गया।


प्रदेशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में मंडी और सोलन जिलों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबसे अधिक ट्रॉफियां जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर