ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायत मैरा में शहीद लखवीर सिंह की शहादत को नम आंखों से याद किया गया

 ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायत मैरा में शहीद लखवीर सिंह की शहादत को नम आंखों से याद किया गया।


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

 ग्राम पंचायत भवन मैरा के प्रांगण में 11 मार्च 2014 को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए वीर सपूत लखवीर सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से तहसीलदार ज्वाली विनोद टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पिंजौर से एचसी दविंदर सिंह भी शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

इस दौरान शहीद के परिजन, गांववासी और क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर वीर सपूत को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते नजर आए। माहौल “शहीद लखवीर सिंह अमर रहे” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।

बताया जाता है कि शहीद लखवीर सिंह ने पैरा कमांडो के रूप में देश की सेवा करते हुए अच्छा नाम कमाया और वर्ष 2010 में सेवानिवृत्त हुए थे। लेकिन उनके भीतर देश सेवा का जज्बा इतना प्रबल था कि 2011 में उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ज्वाइन कर ली।

11 मार्च 2014 को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के टिंगपाल क्षेत्र में ओपनिंग ड्यूटी के दौरान जवानों की टुकड़ी आगे बढ़ ही रही थी कि घात लगाकर बैठे माओवादी उग्रवादियों ने चारों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। रास्तों में आईईडी जैसे घातक विस्फोटक लगाए गए थे। विपरीत हालात के बावजूद जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए मोर्चा संभाले रखा, लेकिन इसी मुठभेड़ में ज्वाली का यह वीर योद्धा देश के लिए शहीद हो गया।

हालांकि इस मौके पर 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार ज्वाली विनोद टंडन ने कहा कि देश की सुरक्षा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। हम जो चैन की जिंदगी जी रहे हैं, वह हमारे वीर सैनिकों के बलिदान का ही परिणाम है। जब पूरा देश सो रहा होता है, तब हमारे जवान कड़कती धूप और ठिठुरती ठंड में अपनी जान हथेली पर रखकर सीमा की रक्षा करते हैं।

अंत में शहीद लखवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। “शहीद लखवीर सिंह अमर रहे” के नारों और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग