मुख्यमंत्री सुक्खू का बजट भाषण अहंकार का प्रतीक, नेता प्रतिपक्ष के अनुभव के आगे बौने साबित हुए सीएम: विश्व चक्षु

 मुख्यमंत्री सुक्खू का बजट भाषण अहंकार का प्रतीक, नेता प्रतिपक्ष के अनुभव के आगे बौने साबित हुए सीएम: विश्व चक्षु


धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अपनाई गई कार्यप्रणाली और उनके आचरण पर कड़ा प्रहार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी पुरानी आदतों से मजबूर हैं और उन्हें लगता है कि उनके द्वारा किया गया हर कार्य सही है, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि आज सदन में जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने असंसदीय शब्दों का प्रयोग कर विपक्ष को नीचा दिखाने का कुत्सित प्रयास किया, उसमें वह छह बार के विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के धैर्य और लंबे संसदीय अनुभव के आगे पूरी तरह बौने साबित हुए। नेता प्रतिपक्ष की शालीनता और गरिमा का ही परिणाम था कि मुख्यमंत्री को न केवल अपने शब्दों के लिए माफी मांगने पर मजबूर होना पड़ा, बल्कि बजट की शुरुआत में कहे गए उन अमर्यादित शब्दों को सदन की कार्यवाही से भी हटाना पड़ा। विश्व चक्षु ने तंज कसते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू कभी मंत्री तक नहीं रहे और सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के कारण उनमें न तो पद के अनुरूप शालीनता है और न ही वह अनुभव, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज पूरे प्रदेश और देश ने देखा। मुख्यमंत्री को यह समझना चाहिए कि संवैधानिक पद की एक मर्यादा होती है और उन्हें छात्र संगठन चलाने जैसी ओछी व छिछोरी हरकतों को त्याग कर गंभीर आचरण अपनाना चाहिए। भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकार द्वारा पेश किए गए इस बजट को पूरी तरह अहंकार से भरा, जनविरोधी और दिशाहीन करार देते हुए कहा कि इस दस्तावेज ने मुख्यमंत्री की प्रशासनिक नालायकी और विफलता को प्रदेश की जनता के सामने पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है, जिसमें आम जनमानस के हितों की अनदेखी कर केवल राजनीतिक प्रतिशोध और खोखली बयानबाजी को ही प्राथमिकता दी गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग