वन विभाग नूरपुर के इको पार्क में स्वयं सहायता समूहों के मेले का आयोजन 'सिड्डू' रहा आकर्षण का केंद्र

 वन विभाग नूरपुर के इको पार्क में स्वयं सहायता समूहों के मेले का आयोजन 'सिड्डू' रहा आकर्षण का केंद्र


​नूरपुर : विनय महाजन /

 वन विभाग नूरपुर के इको पार्क में विभाग द्वारा संचालित जीका प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय मेले में नूरपुर वन मंडल के अधीन आने वाले विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया और अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। इस आयोजन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती बासु कौशल आईएफएस सी सी एफ धर्मशाला थी । मुख्य अतिथि बासु द्वारा रिबन काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की जमकर सराहना की। इस अवसर पर नूरपुर के वन मंडल अधिकारी संदीप कोहलीएच पी एफ एस भी उपस्थित रहे जिन्होंने समूहों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित किया।

पुरस्कारों की घोषणा की l मेले के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समूहों और विभागों को सम्मानित किया गयाl स्वयं सहायता समूह श्रेणी में 

​प्रथम स्थान कृष्णा स्वयं सहायता समूह (जीका प्रोजेक्ट, वफड्स पंजाहरा)द्वितीय स्थान: आदर्श स्वयं सहायता समूह नरल्म ब्लॉक के अंतर्गत व तृतीय स्थान: भोले शंकर स्वयं सहायता समूह कोटपलाहरी व विभागीय प्रदर्शनी श्रेणी में इस अवसर पर प्रथम स्थान आयुष विभाग व द्वितीय स्थान वन विभाग तृतीय स्थान कृषि विभाग व विशेष आकर्षण

​मेले में स्थानीय व्यंजनों का बोलबाला रहा। नूरपुर वन मंडल के समूहों द्वारा पारंपरिक तरीके से बनाए गए 'सिड्डू' आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे, जिसका आगंतुकों ने भरपूर आनंद लिया।भविष्य की योजना के लिए 

​मुख्य अतिथि बासु कौशल ने सफल आयोजन के लिए वन मंडल अधिकारी नूरपुर और सभी समूहों को बधाई दी। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में इस मेले का आयोजन दो दिनों के लिए किया जाना चाहिए और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग ग्रामीण शिल्प और उत्पादों से जुड़ सकें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग