“शहीदी दिवस पर इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने भी रक्तदान करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

शहीदी दिवस पर इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने भी रक्तदान करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाई 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर हर साल की तरह इस साल भी शहीदी दिवस के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने क्लब की अध्यक्ष नीति महाजन की शिरकत में सेवा व समर्पण और देशभक्ति का अनूठा आज एक उदाहरण प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम राणा फार्म बौढ (नूरपुर) में नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब द्वारा आयोजित किया गया था l क्लब की अध्यक्षा ने बताया कि इस शहीदी दिवस पर आज क्लब की कुछ सदस्यों ने भी हर साल की तरह इस साल भी रक्तदान करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है l नीति महाजन ने वताया कि शिविर में आज 421 लोगों ने स्वेच्छा से भाग लेकर रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम की और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस रक्तदान में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। शिविर में कुल 21 महिलाओं ने रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया। इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा नीति महाजन ने बताया कि इनर व्हील क्लब समाज के उत्थान के लिए अपने कार्यक्रम में एक विशेष भूमिका अदा करता है चाहे वह रक्तदान हो चाहे वह सामाजिक सेवा हो l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त