जिला मुख्यालय चम्बा के ऐतिहासिक मिलेनियम गेट से 'MTB चम्बा 2026' का भव्य शुभारंभ हुआ।

 जिला मुख्यालय चम्बा के ऐतिहासिक मिलेनियम गेट से 'MTB चम्बा 2026' का भव्य शुभारंभ हुआ।


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

इस माउंटेन बाइकिंग इवेंट को चम्बा जिले के अब तक के सबसे बड़े साहसिक खेल आयोजन के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में डीसी चम्बा, मुकेश रेपसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों ने डीसी का पारंपरिक चम्बा टोपी, पुष्पगुच्छ और इवेंट की आधिकारिक टी-शर्ट भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।इस प्रतियोगिता में देश के 10 राज्यों और 20 से अधिक शहरों के लगभग 70–80 राइडर्स इसमें अपना दम-खम दिखा रहे हैं।

प्रतियोगिता कुल 5 श्रेणियों में आयोजित की जा रही है, जिसके लिए ₹2.25 लाख की कुल नकद पुरस्कार राशि निर्धारित है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर शहर में 8 किलोमीटर लंबी हेरिटेज राइड निकाली गई, जो चम्बा के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों से गुजरी। इस मौके पर डीसी मुकेश रेपसवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन का लक्ष्य चम्बा की प्राकृतिक सुंदरता और यहां की खेल संभावनाओं को विश्व मानचित्र पर स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन लगातार इस तरह के अभिनव प्रयास कर रहा है।

इस तरह के आयोजनों से न केवल स्थानीय युवाओं को खेल के प्रति प्रेरणा मिलेगी, बल्कि चम्बा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एडवेंचर स्पोर्ट्स का हब बनकर उभरेगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में सुरक्षा और जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। SDRF के 10 जवानों ने न केवल प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया, बल्कि आयोजन स्थल पर आपदा प्रबंधन उपकरणों की एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आपातकालीन स्थितियों के प्रति जागरूक किया गया। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग