परीक्षा केंद्र बदलने से परेशान छात्र-छात्राएं, देहरी से नूरपुर किए जाने पर जताया विरोध

 परीक्षा केंद्र बदलने से परेशान छात्र-छात्राएं, देहरी से नूरपुर किए जाने पर जताया विरोध


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में अध्ययनरत लगभग दो दर्जन छात्र-छात्राओं ने परीक्षा केंद्र बदलने पर गहरी नाराज़गी जताई है। विद्यार्थियों ने बताया कि वे सत्र 2022–2025 से इसी महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं और इस वर्ष अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है।

छात्रों के अनुसार उन्होंने अपने परीक्षा केंद्र के रूप में देहरी कॉलेज का चयन किया था, लेकिन जब उन्हें एडमिट कार्ड प्राप्त हुआ तो उसमें उनका परीक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय नूरपुर दर्शाया गया। इससे विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विद्यार्थियों ने बताया कि देहरी कॉलेज उनके घरों से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर है, जबकि नूरपुर कॉलेज करीब 50 किलोमीटर दूर पड़ता है। कई छात्र-छात्राओं को पहले 3-4 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है, जहां से बस सेवा सीमित है। कुछ क्षेत्रों में पहली बस सुबह साढ़े आठ बजे के करीब निकलती है, जिससे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना मुश्किल हो रहा है।

इस समस्या को लेकर छात्र-छात्राओं ने एनएसयूआई के जिला उपाधयक्ष मोनू कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से देहरी कॉलेज के प्राचार्य तथा सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के परीक्षा नियंत्रक को लिखित शिकायत भेजी है।

प्रतिनिधिमंडल में सिमरन कौर, पायल गुलेरिया, वंशिका, शिवांगी देवी, साक्षी कौंडल, अंजली कुमारी, नेहा, सिमरन, दीपाली और रितिका सहित अन्य छात्राएं शामिल रहीं।

छात्र-छात्राओं ने कुलपति, प्रदेश के शिक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि उनका परीक्षा केंद्र नूरपुर की बजाय देहरी महाविद्यालय में ही निर्धारित किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त