सहकारी सभा ग्योरा ने वर्ष 2024-25 में 25 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया
सहकारी सभा ग्योरा ने वर्ष 2024-25 में 25 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रदेश की दी ग्योरा कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित का साधारण अधिवेशन आज सभा प्रधान कर्ण सिंह सेन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सहकारी सभा की वर्तमान गतिविधियों पर चर्चा की गई। सभा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजिंदर सिंह ने उपस्थित सदस्यों बताया कि वर्ष 2024-2025 में सभा द्वारा 63 करोड़ का कारोबार किया गया व 25,50,887/- का लाभ अर्जित किया गया और सभा का सरमाया 21 करोड़ हो गया है अधिवेशन में 12%की दर से लाभ वितरण की स्वीकृति दी गई |इसके इलावा सभी एजेंडो को चर्चा के उपरान्त ध्वनिमत से पारित कर दिया गया! उपस्थित सदस्यों ने लोगों को घर द्वार बैंकिंग की सुविधाएं देने, किसानो को समय पर खाद व सदस्यों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रथम पुरुस्कार मिलने पर ख़ुशी जाहिर की | सभा प्रधान कर्ण सिंह सेन द्वारा सभी सदस्यों से आग्रह किया कि जिन सदस्यों के बच्चों की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है उनकी सभा सदस्यता लेने के लिए सहायता करे! सहकारी सभा की सदस्यता सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए खुली है। साथ ही, सभी दोषी ऋण सदस्यों को अपने बकाया ऋण व ब्याज का भुगतान 31 मार्च 2026 तक करने की अपील की ताकि सभा को दोषी ऋणीयों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही ना करनी पड़े !अधिवेशन में सहकारी सभा को अधिक प्रभावी बनाने और किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिए सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान कृषि संबंधित योजनाओं पर भी चर्चा हुई, जिससे किसानों को भविष्य में अधिक लाभ मिल सके। इस मौके करनेल राणा व कर्ण ओबराय, इफको के प्रदेश विपनण अधिकारी डॉ सुधीर सिंह कटियार व श्रेय सूद उप प्रधान करतार सिंह व कमेटी सदस्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें