चेस,स्किल इन टीचिंग,पेंटिंग,पॉट मिरर डेकोरेशन में द्रोणाचार्य कॉलेज ने झटका पहला स्थान।
चेस,स्किल इन टीचिंग,पेंटिंग,पॉट मिरर डेकोरेशन में द्रोणाचार्य कॉलेज ने झटका पहला स्थान।
द्रोणाचार्य कॉलेज में वार्षिकोत्सव नवरंग में मुख्यातिथि वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया ने नवाजे मेधावी।
शाहपुर : जनक पटियाल /
द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में नवरंग (समर्थ युवा सशक्त भारत) बार्षिक उत्सव का बड़े भव्य रूप में आगाज हुआ हुआ । कार्यक्रम के आगाज के प्रथम सत्र में मुख्यातिथि के रूप में वाइस एडमिरल एल एस पठानिया,चीफ हाइड्रोग्राफर,भारत सरकार था उनकी धर्मपत्नी चंदा पठानिया द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । कार्यक्रम में पहले विद्या की देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर और बीएड के द्वारा सरसवती माँ की स्तुति की गई तत्प्श्चात कार्यक्रम को गणेश स्तुति के साथ आरम्भ किया गया ।कार्यक्रम में प्रोफेसर कुलदीप अत्रि निदेशक, क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला,हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय विशिष्ट अतिथि के रूप मौजूद रहे।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही वर्षभर की शैक्षणिक व सह शैक्षणिक तथा खेलकूद गतिविधियों की जानकारी दी।वहीं महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जी एस पठानिया, कार्यकारिणी निदेशक डॉ बीएस पठानिया, प्राचार्य प्रवीण शर्मा द्वारा मुख्यातिथि व अतिथियों को पारम्परिक पहाड़ी टोपी ,शॉल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में अनुशासन, साहस और राष्ट्र सेवा के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के युग में विद्या ही वह एकमात्र धन है जिसे न कोई चुरा सकता है और न ही बांटने पर यह कम होता है, इसलिए इसे सभी धनों में प्रधान माना गया है। लेकिन याद रखिएगा, केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है; असली शिक्षा वही है जो आपको शारीरिक, सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से एक बेहतर इंसान बनाए। जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत रखें, क्योंकि जो व्यक्ति मन से नहीं हारता, उसे दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती। अंततः, आपके कर्म ही आपकी पहचान हैं—अनुशासित कर्म और संवेदनात्मक व्यवहार ही आपको सफलता के शिखर तक ले जाएंगे।उन्होंने कहा कि "युवा ही देश का भविष्य हैं और उन्हें समुद्र की लहरों की तरह हर बाधा को पार करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।" वहीं उन्होंने महाविद्यालय के द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।
वहीं मुख्यातिथि ने वर्षभर में शैक्षणिक व सहशैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वेस्ट हाउस का खिताब राधाकृष्णन को मिला। साथ ही बेस्ट टीचर अवार्ड सहायक प्रवक्ता शिल्पा शर्मा को मिला। वहीं बेस्ट क्लब का अवार्ड रोटरेक्ट क्लब को मिला।
कार्यक्रम के दौरान कब्बड्डी, एडमेड शो,चेस,ग्रुप डांस,पेंटिंग,मिरर पॉट डेकोरेशन,भाषण,फैंसी ड्रेस, प्रश्नोत्तरी,स्किल इन टीचिंग, टेक्नोवेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें चेस में द्रोणाचार्य कॉलेज विजेता तथा जीसीटीई धर्मशाला उपविजेता रहा।
पेंटिंग में द्रोणाचार्य कॉलेज ने पहला,जबकि ज्ञान ज्योति कॉलेज, जीजीडी एसडी राजपुरा ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।पॉट मिरर डेकोरेशन में द्रोणाचार्य कॉलेज ने पहला, अवस्थी कॉलेज ने दूसरा व जिजीडीएसडी राजपुरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में ज्ञान ज्योति कॉलेज ने पहला,जबकि द्रोणाचार्य कॉलेज, मिनर्वा कॉलेज ने क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी में अवस्थी कॉलेज ने पहला , जीसीटीई धर्मशाला ने दूसरा, द्रोणाचार्य कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्किल इन टीचिंग में द्रोणाचार्य कॉलेज ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि ज्ञान ज्योति व शरण कॉलेज ने क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया वहीं विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।वहीँ कार्यकारी निदेशक डॉ बीएस पठानिया ने आए हुए लोगों का धन्यवाद किया ।और उन्होंने कहा कि आने बाला समय युवाओं का है और एक युवा दुनिया बदल सकता है । इस मौके पर प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया की माता जी शांति देवी, पूर्व लेफ्टिनेंट विक्रम सिंह गुलेरिया ,कार्यकारी निदेशक डॉ बीएस पठानिया ,प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा, शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ अनीता चंदेल,अश्वनी कुमार ,बुद्धि सिंह राणा ,विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा,राजेश राणा,वितिका, नेवल वेटरन एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित समस्त शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें