“माँ, मातृभाषा और मातृभूमि के सम्मान को लेकर रिवालसर में अभिभावक जागरूकता सम्मेलन 3 अप्रैल को”

 “माँ, मातृभाषा और मातृभूमि के सम्मान को लेकर रिवालसर में अभिभावक जागरूकता सम्मेलन 3 अप्रैल को”


रिवालसर : अजय सूर्या /

 “माँ, मातृभाषा एवं मातृभूमि का कोई विकल्प नहीं है” विषय पर आधारित अभिभावक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को अम्बेडकर भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम का समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

यह सम्मेलन विक्रमी संवत 2083 के वैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर आयोजित हो रहा है, जिसमें शिक्षा और संस्कारों के समन्वय पर विशेष जोर दिया जाएगा।

सम्मेलन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन में अभिभावकों की भूमिका, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संयुक्त प्रयास तथा शिक्षक-अभिभावक के बीच सक्रिय सामंजस्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में शिक्षाविदों के रूप में डॉ. पवन कुमार शर्मा (प्रोफेसर, एनआईटी हमीरपुर),  तिलक राज शर्मा (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, जीएसएसएस गलमा) तथा  के.सी. कश्यप (प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय रिवालसर) मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा करेंगे।

इस सम्मेलन का आयोजन त्रिसंगम पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रिवालसर द्वारा किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने रिवालसर क्षेत्र के सभी निजी व सरकारी विद्यालयों के अभिभावकों को कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सादर आमंत्रित किया है।

आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम अभिभावकों को शिक्षा प्रणाली से जोड़ने के साथ-साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त