रिवालसर में “होटल टूरी” का शुभारंभ, अब बच्चों की बर्थडे पार्टी के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा

 रिवालसर में “होटल टूरी” का शुभारंभ, अब बच्चों की बर्थडे पार्टी के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा


रिवालसर : अजय सूर्या /

रिवालसर क्षेत्र के हवानी में “होटल टूरी” का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर होटल संचालक टूरी राजपूत के पिता इंद्र राजपूत ने रिब्बन काटकर उद्घाटन किया।

होटल संचालक टूरी राजपूत ने बताया कि रिवालसर क्षेत्र में अब तक ऐसा कोई स्थान नहीं था, जहां छोटे बच्चों की बर्थडे पार्टी जैसे आयोजनों के लिए उचित सुविधा उपलब्ध हो। इसी कमी को ध्यान में रखते हुए “होटल टूरी” की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को बच्चों के जन्मदिन समारोह के लिए मंडी और सुंदरनगर जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर सोशल मीडिया ब्लॉगर सुंदरनगर से किरण शर्मा, गुलशन गुप्ता,योगराज ठाकुर हिमाचली भजन व होटल शुभारंभ अवसर पर नगर पंचायत रिवालसर के उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह यादव, पार्षद कमल गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश शर्मा, त्रिशंगम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन बीडी शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने होटल के उद्घाटन का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग