संदेश

रोजगार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

किन्नौर जिला में 7, 8, 9 अप्रैल को भर्ती किए जाएंगे 150 सुरक्षा जवान

चित्र
किन्नौर जिला में 7, 8, 9 अप्रैल को भर्ती किए जाएंगे 150 सुरक्षा जवान किन्नौर (रिकांग पिओ) ब्यूरो:- 07 अप्रैल, 2025 को रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ, 08 अप्रैल, 2025 को उप रोजगार कार्यालय पूह व 09 अप्रैल, 2025 को उप रोजगार कार्यालय निचार में होंगे साक्षात्कार और भर्ती किए जाएंगे 150 सुरक्षा जवान। जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिला किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए 150 पद निकाले गए हैं, जिसमें वेतन 17,000 से 21 हजार रुपए प्रतिमाह होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष, अभ्यर्थी की लम्बाई 168 सेंटीमीटर से ऊपर तथा वजन 52 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से सम्बन्धित योग्यता रखते हो, वह अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 07 अप्रैल, 2025 को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ, 08 अप्रैल, 2025 को उप रोजगार कार्यालय पूह तथा 09 अप्रैल, 2025 को उप  रोजगार कार्यालय निचार स्थित भाबानगर में प्रातः 11ः00 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। ...

अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी, 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

चित्र
अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी, 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन मंडी(ब्यूरो):- भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत ने वर्ष 2025-26 में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के युवाओं का अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन पंजीकरण करने का आह्वान किया है।  उन्होंने बताया कि 12 मार्च से शुरू हुआ ऑनलाइन पंजीकरण 10 अप्रैल तक जारी रहेगा। उसके बाद पंजीकरण बंद हो जायेगा। उन्होंने बताया कि 8वीं और 10वीं पास मंडी जिला के युवा 10 अप्रैल तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, स्टोर कीपर, टेक्निकल, टेक्निकल ट्रेडमैन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बनूरी (पालमपुर) में मिड डे मील वर्कर के हुए साक्षात्कार

चित्र
बनूरी (पालमपुर) में मिड डे मील वर्कर के हुए साक्षात्कार पालमपुर(ब्यूरो) :-  राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनुरी में मिड डे मील वर्कर के दो पदों के लिए आज साक्षात्कार हुए। चयन समिति में स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान ओर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य ब नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 14 की पार्षद श्रीमती मोनिका शर्मा इत्यादि शामिल रहे। इस साक्षात्कार में 8 आवेदक महिलाओं को बुलाया गया था लेकिन 6 आवेदक ही इस साक्षात्कार में शामिल हुई। अंकों के आधार पर चयन प्रक्रिया में सर्वोत्तम अंक पाने वाली महिलाओं मंजू देवी और पिंकी देवी का चयन हुआ।

पुलिस ग्राउंड बारगाह में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू

चित्र
पुलिस ग्राउंड बारगाह में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू चम्बा(जितेंद्र खन्ना):-   जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड बारगाह में आज पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई। यह भर्ती प्रक्रिया 20 मार्च तक चलेगी और इसमें हजारों की संख्या में युवक  युवतियाँ अपना दम खम  दिखाएंगे।   इस भर्ती के दौरान रोजाना करीब 1550 अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग ले पाएंगे।  जिसमें 100 मीटर ,1500 मीटर हाई जंप,लॉन्ग के अलावा अन्य कई प्रकार के कंपटीशन से इन युवाओं को गुजरना पड़ेग।  कुल मिलाकर पुलिस द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ इस भर्ती  को आयोजित किया जा रहा है।   इसके लिए जगह-जगह पर  कैमरे के माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है ताकि किसी तरह कोई संशय ना रहे। महिलाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया ढाई दिन तक रखी गई है। और अगर मौसम की वजह से कहीं रुकावट आती है। तो उसके लिए कुछ रिजर्व दिन भी रखेंगे ताकि सभी अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में भाग ले पाएं।  पुलिस अधीक्षक चम्बा अभिषेक यादव ने बताया की चम्बा  में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया आ...

अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू

चित्र
अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू ऊना:-   अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।  यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक  वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in    पर 10 अप्रैल, 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।  उन्होंने जिला ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर के अभ्यर्थियों से निर्धारित समय अवधि के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है।

नायसा मल्टीप्लास्ट में भरे जाएंगे 32 पद, साक्षात्कार 12 मार्च को

चित्र
नायसा मल्टीप्लास्ट में भरे जाएंगे 32 पद, साक्षात्कार 12 मार्च को ऊना:-      मैसर्ज नायसा मल्टीप्लास्ट बेला बाथड़ी में स्टील बफिंग ऑपरेटर, इलैक्ट्रो वाश ऑपरेटर और स्टील मशीन ऑपरेटर के 32 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 12 मार्च को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और आयु सीमा 21 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।  उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।  अधिक जानकारी के लिए 98574-45630 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

रीजनल सेंटर में कॉमर्स और हिस्ट्री विषयों में गेस्ट फैकल्टी के लिए साक्षात्कार

चित्र
रीजनल सेंटर में कॉमर्स और हिस्ट्री विषयों में गेस्ट फैकल्टी के लिए साक्षात्कार धर्मशाला:-   प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र मोहली, धर्मशाला में कॉमर्स विषय में तीन और इतिहास विषय में एक गेस्ट फैकल्टी पोस्ट के लिए 19 मार्च को साक्षात्कार रखे गए हैं।  निदेशक क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र कुलदीप अत्री ने बताया कि यूजीसी और प्रदेश विश्वविद्यालय के नियम अनुरूप न्यूनतम योग्यता मानदंड पूरा करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 19 मार्च सुबह 10 बजे उक्त साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।  उन्होंने बताया कि उक्त पद अकादमिक सत्र 2025-26 के लिए पूर्णतः अस्थाई तौर पर भरे जाने हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कार्यभार और वेतन विश्वविद्यालय के मौजूदा नियमों के अनुसार दिया जाएगा।

GGDSD कॉलेज राजपुर में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव

चित्र
GGDSD कॉलेज राजपुर में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव पालमपुर:-    गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज, राजपुर में अरविंद फैशन लिमिटेड के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें  विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों के 236 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 142 विद्यार्थियों ने ग्रुप डिस्कशन प्रक्रिया में भाग लिया।  इसके बाद चयनित 23 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिसमें से 18 विद्यार्थियों को नौकरी के लिए चयनित किया गया। चयनित विद्यार्थियों में जीजीडीएसडी. कॉलेज से 12, केएलबी डीएवी कॉलेज से 2, द्रोणाचार्य कॉलेज रैयत से 2 और शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा कॉलेज से 2 विद्यार्थी चुने गए। कॉलेज के निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए अरविंद फैशन लिमिटेड की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में ही रोजगार के अवसर प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई के साथ-साथ भविष्य निर्माण का सुनहरा अवसर देना है।  अरविंद फैशन लिमिटेड की ओर से मि. भरत ऋषि असिस्टेंट वाइस ...

नारायण एकेडमी में ट्रेनर के रिक्त पदों की भर्ती हेतु कैंपस साक्षात्कार 10 मार्च को

चित्र
नारायण एकेडमी में ट्रेनर के रिक्त पदों की भर्ती हेतु कैंपस साक्षात्कार 10 मार्च को कुल्लू:-     जिला रोजगार अधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया की नारायण एकेडमी नजदीक हैड पोस्ट ऑफिस ढालपुर जिला कुल्लू (हि.प्र.) द्वारा उम्मीदवारों के लिए ट्रेनर के रिक्त पदों की भर्ती हेतु कैंपस साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आयोजित करवाए जाएंगे।  रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता ग्रैजुएशन,पीजीडीसीए, एकाउंट के साथ टेली/ बीसीए, बीएससी कंप्युटर, ग्रेजुएट साथ में  एक बर्ष का कंप्युटर डिप्लोमा साथ में एकाउंट के साथ टेली और ओ लेवल डिप्लोमा तथा आयु 31 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान रूपए 8,000/- मासिक होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल कुल्लू है । योग्य उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 10 मार्च 2025 को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, कुल्लू में पहुँच कर साक्षात्कार में भाग ले सकते है। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हों और यदि पंजीकृत नहीं है तो अपना पंजीकरण ऑनलाईन करवा लें तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवदेन करें ।  इच्छुक तथा योग...

#Solan: कुनिहार में 40 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 मार्च को

चित्र
#Solan: कुनिहार में 40 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 मार्च को  सोलन:-    स्काई मरचेंट इंटरनेशनल शिमला, मेंनेजमेंट ट्रैनी व मारकेटिंग ट्रैनी के 40 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 मार्च, 2025 को एरिना ईनफो सल्यूशन ट्रैनिंग सेंटर, कुनिहार में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं व स्नातक तथा आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों, दस्तावेजों सहित ईनफो सल्यूशन ट्रैनिंग सेंटर, कुनिहार, ज़िला सोलन में 11 मार्च, 2025 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।  उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार दूरभाष नम्बर 01792-227242 तथा मोबाईल नम्बर 94599-60764 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

आंगनबाड़ी केद्रों में नौकरी के लिए 1 अप्रैल तक करें आवेदन

चित्र
आंगनबाड़ी केद्रों में नौकरी के लिए 1 अप्रैल तक करें आवेदन  कांगड़ा:-    बाल विकास परियोजना नगरोटा सुरियां के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के खाली पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी नगरोटा सूरियां द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार देहरा उपमंडल के अधीन आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 3 तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 12 खाली पदों को भरने की प्रक्रिया  शुरू हो गई है ।  पात्र महिलाएं जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो, शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास हो , आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे में आता हो और उसके परिवार की वार्षिक आय 50000 रुपए से अधिक ना हो  इनके लिए आवेदन कर सकते हैं।  अधिक जानकारी के लिए आवेदक बाल विकास परियोजना अधिकारी नगरोटा सुरियां  के कार्यालय या सम्बन्धित पर्यवेक्षक  या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 3 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें ग्राम पंचायत गठूत्तर में गठूत्तर 1, ग्राम पंचायत मसरूर में मसरूर 1, ग्राम प...

राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में रोजगार मेले का आयोजन

चित्र
राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में रोजगार मेले का आयोजन पालमपुर:-   शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय में आज दिनांक 28 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफ़ेसर पंकज सूद ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साक्षात्कार मानव जीवन का अहम हिस्सा है। शुरुआत भले ही कम सैलरी से हो, लेकिन अनुभव और मेहनत के साथ बड़ा पैकेज मिलना सुनिश्चित है। इस रोजगार मेले में 13 कंपनीज और दो बैंक्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । इसमें राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के विद्यार्थियों के अलावा क्लस्टर में जुड़े महाविद्यालय नौरा, बैजनाथ, शिवनगर, जयसिंहपुर तथा मुल्थान के 800 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया।  417 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिसमें से 147 विद्यार्थी चयनित हुए। अभी दो कंपनियों का रिजल्ट आना बाकी है। इस रोजगार मेले के लिए पालमपुर के कारोबारी बुड्ढा मल ज्वेलर्स,  गोयल बुक डिपो, विकास वासुदेव  पालमपुर, आकाश पब्लिकेशन, मॉडर्न पब्लिकेशन, सुरभि साइ फूड महाकाल बैजनाथ, रियात बहरा ग्रुप इंस्टीट्यूशंस और सिद्धि इ...

सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के लिए साक्षात्कार 28 फरवरी और 4 मार्च को

चित्र
सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के लिए साक्षात्कार 28 फरवरी और 4 मार्च को ऊना:-   मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 100 पद पुरुष वर्ग से भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 फरवरी को प्रातः 10 बजे उप रोजगार कार्यालय अंब और 4 मार्च को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित किए जा रहे हैं।  इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं होने के साथ-साथ आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 50 से 95 किलोग्राम होना अनिवार्य है।   अक्षय शर्मा ने बताया कि कम्पनी द्वारा मासिक वेतन 17 से 21 हजार रुपये, ईएसआई, ग्रेच्युटी, ईपीएफ, बोनस व पेंशन की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड व बायोडाटा सहित उपस्थित हो सकते हैं।  उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी भी प्रकार का...

चम्बा में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
चम्बा में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन चंबा:-  राजकीय महाविद्यालय चम्बा में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कामना शर्मा-कम्पनी रजिस्ट्रार हिमाचल प्रदेश मुख्यातिथि तथा विनीत खत्री कंपनी प्रोसेक्युटर, जानेश कुमार DGM चमेरा-2, सुनील कुमार सिंह DGM चमेरा-3, शुभ्रा शाह DGM चमेरा-2 विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहें। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के सयोंजक प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि भारत सरकार के महत्त्वकांक्षी कार्यक्रम एवं प्राइम मिनिस्टर इंटर्नशिप पोर्टल के अंतर्गत युवाओं के पंजीकरण करवाने एवं योजना की जागरूकता हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  अपने सम्बोधन में स्त्रोत व्यक्ति एवं मुख्यातिथि कामना शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य 21 से 24 वर्ष की आयु के युवाओं को देश की शीर्ष 500 कंपनियों में 12 महीने की इंटर्नशिप प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से, अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को व्यावसायिक अनुभव और कौशल...

हिमाचल प्रदेश मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग में बाइंडिंग मशीन अटेंडेंट के भरे जाएंगे 3 पद

चित्र
हिमाचल प्रदेश मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग में बाइंडिंग मशीन अटेंडेंट के भरे जाएंगे 3 पद ऊना:-    हिमाचल प्रदेश मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग में बाइंडिंग मशीन अटेंडेंट के 3 पद भरे जाएंगे। इन पदों में ओबीसी श्रेणी में 1 पद, सामान्य श्रेणी में 1 पद और ईडब्ल्यूएस श्रेणी का 1 पद शामिल है। बाइंडिंग मशीन अटेंडेंट पद हेतु आवेदन करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://hppns.hp.gov.in   पर फाॅर्म उपलब्ध है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि बाइंडिंग मशीन अटेंडेंट पद के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से आठवीं पास और आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी 27 फरवरी सायं 5 बजे तक अपने फाॅर्म मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग हिमाचल प्रदेश में जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को आने-जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

पैरागाॅन निट्स लिमिटेड में भरे जाएंगे हेल्पर के 5 पद

चित्र
पैरागाॅन निट्स लिमिटेड में भरे जाएंगे हेल्पर के 5 पद ऊना:-  पैरागाॅन निट्स लिमिटेड ऊना द्वारा हेल्पर के 5 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 10 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे पैरागाॅन निट्स लिमिटेड, रामनगर गांव ठठल में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि हेल्पर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा साक्षात्कार में चयन होने पर अभ्यर्थी को 12 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अक्षय शर्मा ने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो व मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98168-01916 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 7 फरवरी को

चित्र
आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 7 फरवरी को ऊना:-    आईटीआई ऊना में 7 फरवरी को प्रातः 10 बजे नेस्ले इंडिया लिमिटेड टाहलीवाल द्वारा प्रशिक्षुता प्रशिक्षण प्रोग्राम के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। साक्षात्कार में फिटर, इलेक्ट्रिशन और मकैनिक इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के अभियार्थी भाग ले सकते हैं।  यह जानकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर अंशलु भारद्वाज ने दी। उन्होंने संबंधित ट्रेड़ों  के अभ्यर्थियों से साक्षात्कार में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है।

हिमाचल प्रदेश बेरोजगार युवा महासंघ ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाने को छेड़ी महिम

चित्र
हिमाचल प्रदेश बेरोजगार युवा महासंघ ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाने को छेड़ी महिम मंडी:-   हिमाचल प्रदेश बेरोजगार युवा महासंघ ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए महिम छेड़ दी है। महासंघ के राज्य संयोजक श्रेय अवस्थी ने बताया कि उन्होंने कई निजी संस्थानों से बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए संपर्क किया है और यह संस्थाएं बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए तैयार हो गई हैं।  इस संबंध में उन्होंने बताया कि जिला मंडी से कुछ बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और शीघ्र ही नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने सभी पढ़े-लिखे बेरोजगारों से अनुरोध किया है कि अगर वो अपने आसपास के क्षेत्र में रोजगार चाहते हैं तो उनसे संपर्क करें।  श्रेय अवस्थी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार का युवाओं की तरफ कोई ध्यान नहीं है और किस प्रकार राज्य की आमदनी आम आदमी को परेशान करके बढ़ाई जा सके उसके लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक हालत खस्ता हो चुकी है इसलिए उनके संगठन ने निजी क्षेत्र में बेरोजगारों...

क्षेत्रीय रोज़गार कार्यालय शिमला द्वारा किया जा रहा कैंपस साक्षात्कार का आयोजन

चित्र
क्षेत्रीय रोज़गार कार्यालय शिमला द्वारा किया जा रहा कैंपस साक्षात्कार का आयोजन  शिमला:-  क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा 05 फ़रवरी से 11 फरवरी, 2025 तक सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों के लिए साक्षात्कार निर्धारित किए है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पद सीस इंडिया लिमिटेड वीपीओ झबोला, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर द्वारा निकाले गए है।  उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 05 फ़रवरी को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा, 06 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय सुन्नी, 07 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय ठियोग, 10 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय कुमारसैन तथा 11 फरवरी को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, यूएस क्लब शिमला में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कैंपस साक्षात्कार होंगे। उन्होंने बताया कि 19 से 40 साल की आयु तक के पुरुष साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते है। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हो, वे आवेदन कर सकते है। इच्छुक आवेदनकर्ता का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है, जिसका नाम रोजगार कार्यालय में...

कैंपस इंटरव्यू में 14 आवेदकों का किया गया चयन

चित्र
कैंपस इंटरव्यू में 14 आवेदकों का किया गया चयन सोलन:-  मैसर्ज़ कोरोना रेमेडिज प्राइवेट लिमिटिड सोलन द्वारा हेल्पर के 20 तथा एग्जीक्यूटिव के 03 पदों की भर्ती के लिए आज ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में कैंपस इंटरव्यू का आयोजित किया गया। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। जगदीश कुमार ने कहा कि आयोजित कैंपस इंटरव्यू में 30 आवेदकों ने भाग लिया। इनमें से 14 आवेदकों का चयन किया गया तथा 05 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: