क्षेत्रीय रोज़गार कार्यालय शिमला द्वारा किया जा रहा कैंपस साक्षात्कार का आयोजन

क्षेत्रीय रोज़गार कार्यालय शिमला द्वारा किया जा रहा कैंपस साक्षात्कार का आयोजन 

शिमला समाचार

शिमला:-  क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा 05 फ़रवरी से 11 फरवरी, 2025 तक सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों के लिए साक्षात्कार निर्धारित किए है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पद सीस इंडिया लिमिटेड वीपीओ झबोला, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर द्वारा निकाले गए है। 

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 05 फ़रवरी को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा, 06 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय सुन्नी, 07 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय ठियोग, 10 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय कुमारसैन तथा 11 फरवरी को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, यूएस क्लब शिमला में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कैंपस साक्षात्कार होंगे। उन्होंने बताया कि 19 से 40 साल की आयु तक के पुरुष साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते है।

इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हो, वे आवेदन कर सकते है। इच्छुक आवेदनकर्ता का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है, जिसका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है। वे आवेदक संबंधित साईट में जाकर घर बैठे आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही उन्हें सूचित किया जाता है कि अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित निर्धारित स्थान पर पहुंचे।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 85580-62252 पर संपर्क कर सकते है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन