कांगड़ा जिला में साठ हजार श्रमिक-मजदूरों ने उठाया योजनाओं का लाभ: कंवर

 कांगड़ा जिला में साठ हजार श्रमिक-मजदूरों ने उठाया योजनाओं का लाभ: कंवर

 कामगार कल्याण बोर्ड श्रमिकों-मजदूरों के आर्थिक उत्थान को दे रहा प्राथमिकता


   जमानाबाद में जागरूकता कैंप आयोजित, ई-केवाईसी के बारे मंे दी जानकारी

  कांगड़ा  कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि कांगड़ा जिला में करीब साठ हजार मजदूर, श्रमिक कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से लाभांवित हो रहे हैं। सोमवार को जमानाबाद पंचायत में श्रमिकों तथा मजदूरों के लिए जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि कांगड़ा जिला में श्रमिकों एवं कामगारों के कल्याण के लिए 4 करोड़ 25 लाख की राशि गत एक वर्ष में व्यय की गई है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा उपमंडल में 55 लाख की राशि लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत वितरित की गई है।

  कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि श्रमिकों एवं कामगारों के कल्याण के लिए बोर्ड के माध्यम से 13 के करीब विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उन्होंने कामगार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन योजनाओं का प्रचार प्रसार गांव स्तर पर किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्तियों को कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड मजदूरों तथा श्रमिकों की आर्थिक उत्थान के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।

 उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम अजय वर्मा और अध्यक्ष एपीएमसी निशु मोगरा ने कहा कि हिमाचल सरकार श्रमिकों एवं कामगारों के लिए उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है और इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे इसके लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए उन्होंने कांगड़ा क्षेत्र के कामगार एवं श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत 55 लाख के करीब खर्च करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

 इससे पहले श्रम कल्याण अधिकारी लोकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कांगड़ा जिला में कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से चलाई रही स्कीमों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। । उन्होंने कहा कि पंजीकृत मजदूरों को ई-केवाईसी करवाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश राजा, जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी आशीष शर्मा, जिला परिषद सदस्य पंकु कांगड़िया, महासचिव जिला कांगड़ा इंटक रविंद्र सिंह रवि, इंटक वाइस प्रेसिडेंट संजीव ठाकुर, बीडीसी सदस्य कांता सरोच, प्रधान कुलदीप कुमार और गांव वासी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये