जिला में सख्ती से लागू हों सड़क सुरक्षा कानून - उपायुक्त जतिन लाल

 जिला में सख्ती से लागू हों सड़क सुरक्षा कानून - उपायुक्त जतिन लाल

ओवर स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के दिए निर्देश


ऊना उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला में सड़क सुरक्षा कानूनों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला में ओवर स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के साथ सख्ती से निपटने को कहा ताकि दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सके।

जतिन लाल ने जिले में सड़कों को सुरक्षित, अतिक्रमण मुक्त तथा यातायात को जोखिम रहित बनाने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण से काम करने को कहा। उन्होंने दुर्घनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित विभागों को पूर्व सुधारात्मक कदम उठाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।

स्कूलों में सड़क सुरक्षा नियमों पर जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश

उपायुक्त ने जिला के सभी एसडीएम को हर सप्ताह अपने क्षेत्राधिकार के स्कूलों में सड़क सुरक्षा नियमों पर जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक हो सके। साथ ही, आयोजित किए जाने वाले जागरूकता शिविरों की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजने को कहा। उन्होंने एनएच विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पंजाब से ऊना की तरफ आने वाले सड़क मार्ग पर अजोली फ्लाई ओवर के समीप साईन बोर्ड लगाने को कहा ताकि लोगों को अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचने के लिए आसानी रहे। इसके साथ ही उन्होंने जिला में रोड़ किनारे स्थित स्कूलों के समीप स्पीड ब्रेकर और अन्य सुरक्षा सांकेतिक बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए।

ब्लैक स्पॉट सुधारने के निर्देश

उपायुक्त ने सभी उपमंडलाधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकार में दुर्घटना संभावित स्थलों एवं ब्लैक स्पॉट की पहचान करके उन्हें सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी कैमरे तथा क्रैश बैरियर, पैरापेट, लाइट रिफ्लेक्टर और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को अगली बैठक में सुधार कार्यों की रिपोर्ट लेकर आने को कहा।

स्कूली वाहनों में अनिवार्य तौर पर हों कंडक्टर

जतिन लाल ने स्कूली वाहनों की फिटनेस तथा चालकों द्वारा यातायात नियमों का अनुपालन तय बनाने को कहा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हर स्कूली वाहन में अनिवार्य तौर पर कंडक्टर हो। इसकी अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल संचालकों से बैठक कर यह व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को कहा।

इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, आरटीओ ऊना अशोक कुमार, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोम लाल धीमान, डीएसपी ऊना अजय ठाकुर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग