फतेहपुर में दुकान का ताला तोड़, नगदी व नोटों के हार ले उड़े चोर

फतेहपुर में दुकान का ताला तोड़, नगदी व नोटों के हार ले उड़े चोर

फतेहपुर समाचार

फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-   पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ते फतेहपुर बाजार में बीती रात चोरो द्बारा एक दुकान का ताला तोड़ नगदी व कुछ नोटों के हार चुरा लिए।

जिसकी जानकारी दुकानदार को सुबह लगी जब वह दुकान पर पहुंचा तब उसने देखा कि शटर का ताला ही गायब था। वहीं जब शटर उठाकर देखा तो अंदर गल्ले में रखी नगदी व नोटों के हार गायब थे। जिसकी रिपोर्ट दुकानदार भबानी सिंह ने पुलिस थाना फतेहपुर दे दी है।

इसी बिषय पर बुधवार  दुकानदार भबानी सिंह ने बताया जब वह सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का शटर लगा हुआ था लेकिन ताला गायब था। जब शटर उठाकर देखा तो अंदर गल्ले से करीब 70 हजार रु की नगदी व कुछ नए नोट और साथ ही करीब 40 हजार रु के बने हुए हार भी चोरी हुए हैं। जिसकी रिपोर्ट उन्होने पुलिस में दे दी है।

वहीं आसपास के दुकानदारों ने प्रशासन से अपील की है कि उक्त क्षेत्र में रात्रि गश्त रखी जाए, साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाएँ जाए ताकि क्षेत्र में रात के समय क्या हलचल हो रही है इसका पता लग पाए।उन्होंने बताया कि पास ही तहसील मुख्यालय व बिकास खंड कार्यलय है। जहां की सुरक्षा भी रामभरोसे ही चल रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी