करसोग उपमंडल में भारी बारिश के कारण, बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित

करसोग उपमंडल में भारी बारिश के कारण, बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित

मंडी समाचार

मंडी(करसोग):-  वीरवर से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण करसोग उपमंडल में अनेक सम्पर्क मार्ग और रास्ते प्रभावित हुए हैं। जिसके दृष्टिगत एसडीम करसोग गौरव महाजन ने उपमंडल के सभी स्कूलों में आज 28 फरवरी के दिन छुट्टी घोषित कर दी है। 

एसडीएम गौरव महाजन ने बताया कि  उपमंडल में निरन्तर हो रही भारी बारिश के कारण अनेक सम्पर्क मार्ग और रास्ते प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि बच्चों को स्कूल आने जाने में होने वाली परेशानी से बचाने और बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34 के अंतर्गत स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। 

उन्होंने ने बताया कि उपमंडल के सभी राजकीय और निजी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र इत्यादि बंद रहेंगे। जबकि उपमंडल के सीबीएसई अन्य बोर्ड से संबंधित स्कूलों में पूर्व निर्धारित बोर्ड परीक्षाएं पहले से निर्धारित समयानुसार ही होंगी। उनमें किसी तरह का कोई बदलाब नहीं किया गया हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी