प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पालमपुर द्वारा शिव जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पालमपुर द्वारा शिव जयंती पर कार्यक्रम आयोजित 

पालमपुर समाचार

पालमपुर:- विधायक पालमपुर आशीष बुटेल ने बुधवार को शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पालमपुर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने लोगों को शिवरात्रि की बधाई दी और क्षेत्र वासियों के उज्जवल भविष्य और स्वास्थ्य जीवन की मनोकामना की। उन्होंने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एक आध्यात्मिक संस्था है। इस संस्था द्वारा सामाजिक जागरूकता, मानवता को सही दिशा दिखाने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। 

उन्होंने आयोजनकर्ताओं को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ एक आध्यात्मिक संस्था है और संस्था का लक्ष्य शांतिमय विश्व की पुनर्स्थापना करना है। 

उन्होंने कहा कि यहां आकर हम सभी को शांति का अनुभव होता है। इससे पहले विधायक आशीष बुटेल ने झंडा रस्म को भी अदा किया। कार्यक्रम के दौरान शिव की महिमा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। 

कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, पार्षद राधा सूद, ब्रह्माकुमारी संस्था के विभिन्न केंद्रों के प्रभारी प्रेम दीदी, पदमा दीदी, सरोज दीदी, गरिमा दीदी , सपना दीदी, सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी