उपायुक्त ने रावमापा बाल ऊना के नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण

 उपायुक्त ने रावमापा बाल ऊना के नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण


ऊना उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और भवन में पुस्तकालय स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थल का जायजा लिया। डीसी ने स्कूल परिसर में ऊना पुस्तकालय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से भी मुलाकात की और पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नए भवन के आवश्यक सभी कार्यों को पूर्ण करके शीघ्र भवन को संचालित करने के निर्देश दिए ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और एक शांतिपूर्ण वातावरण मिल सके। उन्होंने स्कूल परिसर में छात्रों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं जुटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को भी कहा ताकि अध्ययन का बेहतरीन वातावरण बना रहे।

इस मौके पर बीडीओ ऊना केएल वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी