फतेहपुर की खड्डों में अवैध खनन पर लोग उग्र, ज्ञापन भेज कड़ी कार्रवाई की मांग - Smachar

Header Ads

Breaking News

फतेहपुर की खड्डों में अवैध खनन पर लोग उग्र, ज्ञापन भेज कड़ी कार्रवाई की मांग

 फतेहपुर की खड्डों में अवैध खनन पर लोग उग्र, ज्ञापन भेज कड़ी कार्रवाई की मांग


ज्ञापन भेज मांगी कार्रवाही

फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

आपको बता दें उपमंडल मुख्यालय फतेहपुर की नजदीकी खड्डो में बीते कुछ दिनों से अबैध खनन हो रहा है.

जिस पर स्थानीय लोगों ने सोमवार को एसडीएम कार्यलय फतेहपुर में तैनात लाइसेंस क्लर्क सतबीर सिंह के हाथो महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व जिलाधीश कांगड़ा को ज्ञापन भेज अबैध खनन करने बालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की अपील की है .

लोगो का कहना रहा खड्डो में हो रहे अबैध खनन बारे कई बार प्रशासन को मौखिक जानकारी दी गई लेकिन कोई कार्रवाही नहीं हुई.

बताया आज स्थिति यह है कि खड्डो में कई फूट घटे गड्ढे बन चुके हैं.

बताया अबैध खनन कारण उनकी उपजाऊ भूमि भी बंजर होती जा रही है.

वही पूर्व में रहे जिला परिषद उपाध्यक्ष जगदेव ठाकुर ने कहा क्षेत्र की खड्डो में हो रहा अबैध खनन गंभीर चिंता का बिषय है.

कहा उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि इतने स्तर पर क्षेत्र की खड्डो में हुए अबैध खनन पर पुलिस बिभाग व खनन बिभाग क्यों शांत है.

इस दोरान उन्होने स्थानीय विधायक को भी आड़े हाथों लेते कहा कि उन्हें मंड क्षेत्र में हो रहे अबैध खनन की बड़ी चिंता है लेकिन उनके घर के आसपास ह ो रहे खनन पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही.

जोकि अपने आप में ही एक प्रश्न. है.

उन्होने कहा अगर विधायक को अबैध खनन कारण लोगों के होने बाले नुक्सान की इतनी ही चिंता है तो आसपास की खड्डो से भी अबैध खनन को रुकबाएँ.

इस मौक़े पर पंचायत कुटवासी पूर्व प्रधान हरिन्दर पाल मेजर,गुरबचन सिंह, केबल सिंह,प्रीतम सिंह, गगन सिंह,तरसेम सिंह, देवराज, इंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे.

 फतेहपुर के आसपास की खड्डो में हो रहे अबैध खनन पर लोग हुए उग्र,

कोई टिप्पणी नहीं