चिट्टे जैसे गंभीर मादक पदार्थ में संलिप्ता पाए जाने पर होगा सामाजिक बहिष्कार
चिट्टे जैसे गंभीर मादक पदार्थ में संलिप्ता पाए जाने पर होगा सामाजिक बहिष्कार
विकासखंड चंबा के तहत काथला गांव के काली माता महिला मंडल ने लिया निर्णय
चंबा : जितेन्द्र खन्ना /
विकासखंड चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्रमण के तहत गांव काथला के काली माता महिला मंडल के सदस्यों ने आज एक महत्वपूर्ण बैठक कर काथला गांव के किसी भी व्यक्ति या परिवार की चिट्टे जैसे गंभीर मादक पदार्थ में संलिप्ता पाए जाने पर उनका सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है ।
प्रधान कुंता देवी, कोषाध्यक्ष सुनो देवी तथा सचिव प्रिया ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि नशा उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध संगठित रूप से संघर्ष किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बैठक में सभी सदस्यों ने चिट्टे जैसे गंभीर मादक पदार्थ के दुष्प्रभावों एवं समाज पर पड़ रहे इसके नकारात्मक प्रभावों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी परिवार या व्यक्ति द्वारा चिट्टे जैसे गंभीर मादक पदार्थ में संलिप्ता पाए जाने पर उनका सामाजिक बहिष्कार किया जायेगा ताकि भावी पीढ़ी को बेहतर भविष्य उपलब्ध करवाया जा सके।
बैठक में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता टेक चंद , जिला न्यायालय के अधिवक्ता केवल कृष्ण तथा
सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि चिट्टे की समस्या ने युवा पीढ़ी को अति गंभीर रूप से प्रभावित किया है। समय रहते इसके विरुद्ध ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भावी पीढ़ियों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है।
बैठक का समापन समाज को नशामुक्त बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।
बैठक में काली माता महिला मंडल की विभिन्न सदस्यों ने भाग लिया।


कोई टिप्पणी नहीं