ग्राम पंचायत गदियाड़ा में मैगा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित - Smachar

Header Ads

Breaking News

ग्राम पंचायत गदियाड़ा में मैगा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

 ग्राम पंचायत गदियाड़ा में मैगा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित 

नशामुक्त समाज - भारत का संकल्प, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम पर लोगों को किया गया जागरूक


पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी शिविर में वक्ताओं ने रखे विचार 

पंचरुखी 

उपमंडल पालमपुर की ग्राम पंचायत सामुदायिक केंद्र गदियाड़ा में आज मैगा विधिक साक्षरता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच कानूनी जागरूकता फैलाना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से नशामुक्त समाज - भारत का संकल्प, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम सहित विधिक जागरूकता शामिल रहे।

शिविर में सीनियर सिविल जज गौरव कुमार विशेष रुप से उपस्थित रहे।


करीब 150 लोगों को इस दौरान विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया।

    

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए सीनियर सिविल जज गौरव कुमार ने कहा कि न्याय पाना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और आर्थिक स्थिति केे कारण किसी भी नागरिक को न्याय से वंचित नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब व असहाय लोगों को सुलभ व समयबद्व न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य में विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना की गई है।


उन्होंने कहा कि प्राधिकरण आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, महिलाओं, दिव्यांगजनों तथा अन्य पात्र जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क न्याय की व्यवस्था प्रदान करता है। उन्होंने यातायात नियमों के प्रति भी लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि शराब पीकर व बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर 15 से 25 हजार तक का जुर्माने का प्रावधान है। इस कड़ी में लोगों को उनके अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिये समय समय पर पंचायत स्तर तक विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।


कार्यक्रम में अधिवक्ता अरविन्द ने नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर भारत का संकल्प संदेश दिया गया। उन्होंने कहा गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है। नशामुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होकर मिलकर प्रयास करने होंगे, तभी एक स्वस्थ, सशक्त और प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण संभव है।


अधिवक्ता राजेश कटोच ने पर्यावरण संरक्षण - ग्रह बचाओ को लेकर संदेश देते हुए आमजन से अपील की कि प्रकृति के संरक्षण के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से पृथ्वी पर गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है। ऐसे में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग तथा स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना समय की आवश्यकता है। पर्यावरण को सुरक्षित रखकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।


बीडीओ पंचरुखी, मनीष कुमार, प्रधान राजेश्वरी व्यास उप प्रधान रमेश चंद शर्मा और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं