रिवालसर में UGC के 'काले कानून' के विरोध में देव भूमि स्वर्ण संगठन की जोरदार रैली - Smachar

Header Ads

Breaking News

रिवालसर में UGC के 'काले कानून' के विरोध में देव भूमि स्वर्ण संगठन की जोरदार रैली

 रिवालसर में UGC के 'काले कानून' के विरोध में देव भूमि स्वर्ण संगठन की जोरदार रैली


रिवालसर : अजय सूर्या /

मंडी जिले के रिवालसर में देव भूमि स्वर्ण संगठन ने यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन) द्वारा हाल ही में जारी किए गए नए नियमों को 'काला कानून' करार देते हुए इसका कड़ा विरोध जताया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमर चंद राठौर की अध्यक्षता में एक बड़ी रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल हुए।

रैली में प्रतिभागियों ने यूजीसी के इन नए नियमों को सामान्य वर्ग (सवर्ण) के छात्रों के साथ भेदभावपूर्ण बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। रैली के बाद एक ज्ञापन तैयार किया गया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया कि ये नियम उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता के नाम पर सामान्य वर्ग के छात्रों को अपराधी की तरह देखते हैं और शिक्षा के माहौल को प्रभावित कर सकते हैं।

इस अवसर पर संगठन ने बल्ह क्षेत्र के टूरी राजपूत को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की। टूरी राजपूत के संगठन में शामिल होने से स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जहा का संचार हुआ है।

रैली और ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एक सुर में UGC के इन नियमों को वापस लेने की मांग दोहराई और कहा कि शिक्षा क्षेत्र में किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार्य नहीं है।

देव भूमि स्वर्ण संगठन के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही इस 'काले कानून' को वापस नहीं लेती, तो विरोध और तेज होगा। यह कार्यक्रम UGC के नए समानता नियमों (इक्वलिटी प्रमोशन रेगुलेशंस 2026) के खिलाफ पूरे देश में चल रहे विरोध का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें कई सवर्ण संगठन सक्रिय हैं।

कोई टिप्पणी नहीं