केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को करेगा मजबूत: रणवीर सिंह निक्का

 केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को करेगा मजबूत: रणवीर सिंह निक्का


नूरपुर : विनय महाजन /

बजट देश के विकास, गरीब कल्याण, युवाओं, किसानों एवं मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा :निक्का

 नूरपुर भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला नूरपुर के जिला कार्यालय में आज केंद्रीय बजट का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से जिला सह प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा व प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री राकेश पठानिया व नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का व जिला अध्यक्ष राजेश काका उपस्थित रहे। इन सभी

नेताओं ने बजट को विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम बताया। इस बजट में गरीब, किसान, युवा, महिला एवं मध्यम वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। विशेष रूप से बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास से जुड़े प्रावधानों की सराहना की गई।

वक्ताओं ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और सशक्त करता है तथा हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बजट के जनकल्याणकारी प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर मौजूद बीजेपी विधायक रणबीर सिंह निक्का ने बजट भाषण को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुनने के वाद कहा कि पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में बजट को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के विकास, गरीब कल्याण, युवाओं, किसानों एवं मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा।उन्होंने यह कहा कि बजट को दूरदर्शी बताते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग