नूरपुर पुलिस की तत्पर कार्रवाई 21 फ़रवरी 2026 से गुम दो युवतियां सकुशल ट्रेस

 नूरपुर पुलिस की तत्पर कार्रवाई 21 फ़रवरी 2026 से गुम दो युवतियां सकुशल ट्रेस


 नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु की गई त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप दो युवतियों को सकुशल ट्रेस करने में सफलता प्राप्त की है। दोनों युवतियां दिनांक 21, फ़रवरी 2026 से गुमशुदा थीं। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञाप्ति में जिला पुलिस एस पी कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने देते हुए बताया कि पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत गुमशुदा 19 वर्षीय युवती, निवासी खन्नी, डाकघर बदूही, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.), जो दिनांक 21.02.2026 से लापता थी को पुलिस टीम द्वारा सफलतापूर्वक ट्रेस कर लिया गया है। 

पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत गुमशुदा 19 वर्षीय युवती, निवासी वी.पी.ओ. छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा (हि.प्र.), जो दिनांक 21 फ़रवरी 2026 से गुमशुदा थी, को भी नूरपुर पुलिस द्वारा सकुशल ट्रेस कर लिया गया है।दोनों युवतियों के संबंध में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं तथा नियमानुसार उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।पुलिस जिला नूरपुर आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की गुमशुदगी अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर