स्लयाणा छिंज मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक- यादविंद्र गोमा

 स्लयाणा छिंज मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक- यादविंद्र गोमा

मेले को लेकर आयोजित बैठक में विशेष तौर पर उपस्थित रहे मंत्री

कहा- मेले को आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन करे हर संभव प्रयास


पालमपुर

स्लयाणा छिंज मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और वीरता का जीवंत प्रतीक है। इस मेले के माध्यम से हम स्थानीय कलाकारों और पहलवानों को एक बड़ा मंच प्रदान कर रहे हैं, ताकि मेले की पहचान बरकरार रहे। आयुष मंत्री यदविंद्र गोमा ने पंचरुखी में यह बात कही।


वह आज पंचरुखी के बीडीओ सभागार में मेले को लेकर आयोजित बैठक में विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने मेले कमेटी के पदाधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कमेटी पंरपराओं का ध्यान रखते हुए मेले से संबंधित सभी कार्यों को दक्षता के साथ पूर्ण करे। 


बैठक में जानकारी प्रदान की गई कि छिंज मेला 28 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रम और कुश्ती आदि का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन आगामी दिनों में आवश्यक कार्रवाई करेगा । 


मंत्री ने मेला कमेटी को निर्देश देते हुए कहा कि कलाकारों का चयन पारदर्शी होना चाहिए। मेले के लिए राजस्व से संबंधित प्रक्रिया को भी पारदर्शी तरीके से अंजाम दिया जाए। इसके साथ कानून व्यवस्था, पार्किंग आदि की व्यवस्था भी पु्ख्ता हो। मंत्री ने खेलों के आयोजन को लेकर विशेष बल दिया और कहा कि कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, महिलाओं की प्रतियोगिताएं उम्दा हों।


यादविंद्र गोमा ने कहा कि सांस्कृतिक समति का गठन, मंच आदि की व्यवस्था, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियाों सहित अन्य कार्यक्रम भी उत्कृष्टता के साथ तैयार किए जाएं। उन्होंने सफाई व्यवस्था पर भी विशेष बल दिया साथ ही खिलाड़ियों की ईनामी राशि में बढ़ौतरी करने के निर्देश दिए।


मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने इस दौरान मंत्री का स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने मंत्री को विभिन्न क्रियाकलापों से अवगत करवाया और आश्वासन दिया कि मेले की उत्कृष्टता को बरकरार रखा जाएगा।


इस दौरान डीएसपी लोकेंद्र नेगी, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, बीडीओ मुनीष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम