राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन

 राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में केंद्रीय छात्र संगठन द्वारा आज उमंग नामक सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अनिल कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों को संस्कृति और सभ्यता का संदेश दिया । समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके पश्चात समूह नृत्य, एकल कविता पाठ तथा पहाड़ी लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सामाजिक मुद्दों पर आधारित नृत्य एवं काव्य पाठ की प्रस्तुति दी ।प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भाग लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के शहर आचार्य डॉक्टर दलजीत सिंह ने सबका धन्यवाद करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देकर उनका आभार व्यक्त किया । समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा