हिमाचल पुलिस की आड़ में सुक्खू ने कटवाई प्रदेश की नाक:विश्व चक्षु

कांग्रेस तो पहले से नंगी थी, फिर टी शर्ट उतारने की जरूरत क्यों पड़ गई: विश्व चक्षु

हिमाचल पुलिस की आड़ में सुक्खू ने कटवाई प्रदेश की नाक

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने हिमाचल पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच हुए ड्रामे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जोरदार प्रहार किया है। चक्षु ने कहा कि पिछले कल जो भी हुआ, वह हिमाचल प्रदेश सरकार के संरक्षण में हुआ है। सुक्खू सरकार देश विरोधी काम कर रही है और देश की छवि खराब करने वालों को शह दे रही है। एआई सम्मिट में जिस तरह युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टी शर्ट उतारकर वैश्विक नेताओं के सामने देश की छवि खराब की है, उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इतने बड़े इवेंट में युकां कार्यकर्ताओं के नंगेपन ने दिखा दिया है कि कांग्रेस पार्टी सचमुच नंगी हो चुकी है। ऊपर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस देश विरोधी काम में हिमाचल जैसे शांत राज्य का नाम भी खराब कर दिया। सभी को पता है कि कांग्रेस के किन नेताओं के इशारे पर एआई सम्मिट में देश विरोधी काम युकां कार्यकर्ताओं ने किया और फिर इन विरोधी तत्वों को छिपाने के लिए हिमाचल में शह दी गई। पहले हिमाचल भवन में इसकी साजिश रची गई और फिर मुख्यमंत्री के इशारे में तीनों युकां नेताओं को रोहड़ू के एक रिजॉर्ट में ठहराया गया। नियम है कि होटल में जो भी ठहरता है, उसकी आईडी ली जाती है, उसके बाद ही रहने की परमिशन मिलती है। सूचना मिली है कि जिन लोगों को दिल्ली पुलिस पकड़ कर ले गई है, उनके नाम से कोई कमरा बुक नहीं था। वहां पर किसी और के नाम से ही कमरे बुक किए गए थे। इसके बाद होटल संचालक पुलिस के पास उनके ग्राहकों को जबरन उठाने की एफआईआर किया जाना अपने आप ही संदिग्ध है। इसमें साफ लगता है कि इस मामले के पीछे कुछ लोग हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए। विश्व चक्षु ने कहा कि एआई सम्मिट के दोषियों को पकडऩा दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी थी, जिसे उन्हें पूरा करना ही था, लेकिन हिमाचल पुलिस ने सुक्खू सरकार के दबाव में आकर शर्मनाक काम किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल पुलिस के जरिए पहाड़ी प्रदेश की नाक कटवाई है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि राष्ट्र स्तरीय मामले की जांच में हिमाचल सरकार रोड़ा बनी हो।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर