प्रस्तावित हाउस टैक्स वृद्धि पर चम्बा में विरोध तेज

प्रस्तावित हाउस टैक्स वृद्धि पर चम्बा में विरोध तेज


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 नगर परिषद चम्बा द्वारा प्रस्तावित हाउस टैक्स में भारी बढ़ोतरी को लेकर शहरवासियों और सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। मंगलवार को जनपद चम्बा के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों ने उपायुक्त चम्बा और नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता को एक ज्ञापन सौंपकर इस निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार करने की मांग की है। लोगों ने बताया कि वर्ष 2023 में भी टैक्स में बेतहाशा वृद्धि का प्रयास किया गया था, जिसे भारी विरोध के बाद टाल दिया गया था। अब फिर से उसी दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। पूर्व में हुए समझौते के अनुसार सैटेलाइट सर्वे और पार्षदों की उपस्थिति में निष्पक्ष सर्वे की बात कही गई थी। इसके विपरीत, हाल ही में कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा बिना किसी तकनीकी अधिकारी या राजस्व सहायक के घर-घर सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की गई है। न तो संपत्ति कर की अवधारणा स्पष्ट की गई है और न ही कर गणना का कोई सार्वजनिक फॉर्मूला सांझा किया गया है।

नागरिकों ने शहर की बदहाल स्थिति पर भी रोष प्रकट किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर