इनरव्हील क्लब ऑफ कांगड़ा का स्थापना समारोह एवं स्थायी परियोजना कार्यक्रम कांगड़ा में सम्पन्न

 इनरव्हील क्लब ऑफ कांगड़ा का स्थापना समारोह एवं स्थायी परियोजना कार्यक्रम कांगड़ा में सम्पन्न


( नूरपुर:-विनय महाजन) 

इनरव्हील क्लब ऑफ कांगड़ा की सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का स्थापना समारोह  कांगड़ा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला  संपादक अंजना मनकोटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हमारी नई कार्यकारी टीम ने सेवा और समर्पण की भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियां संभाली हैं जिनमें अध्यक्ष मनीषा कोहली, सचिव नीशी बाला, आई एस ओ  छाया मनकोटिया, कोषाध्यक्ष कृति बाला, संपादक सविता को बनाया गया है।इसके अंतर्गत एक आर्थिक रूप से कमजोर विशेष जरूरतों वाली बच्ची को उसके मासिक आवागमन व्यय की पहली किश्त के रूप में ₹500 का चेक प्रदान किया गया।इस अवसर पर एक नई सदस्य को भी क्लब में शामिल किया गया। समारोह में क्लब की 26 सदस्यों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

**जिला संपादक अंजना मनकोटिया ने मीडिया को बताया कि पिछला वर्ष हमारे इनर व्हील क्लब के लिए सेवा, समर्पण और उपलब्धियों से भरा रहा। हमें गर्व है कि हमने पूरे वर्ष में 55 सार्थक प्रोजेक्ट्स किए, जिनके माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामुदायिक सेवा और महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए योगदान दिया।

इन 55 प्रोजेक्ट्स में हमारे दो स्थायी प्रोजेक्ट्स विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहे। पहला, हमने एक दृष्टिबाधित महिला को हर महीने आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया। दूसरा, गगल के पास सराह क्षेत्र की एक गौशाला को हमने अपना स्थायी प्रोजेक्ट बनाया, जहां गो वंश के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक इंजेक्शंस और वैक्सीन्स उपलब्ध करवाए जाते हैं।इस दौरान जन समुदाय की सुविधा के लिए हमने घुरकड़ी चौक में तीन बेंच और सिटी अस्पताल में दो बेंच भी स्थापित किए। शिक्षा के क्षेत्र में हमने एक बच्ची की पढ़ाई में सहयोग किया, और आज हमें गर्व है कि वही बच्ची एक सीबीएसई  स्कूल में गणित की टी ज़ी टी  शिक्षिका बन चुकी है। उसकी सफलता हमारे लिए इस बात का प्रमाण है कि सही समय पर दिया गया सहयोग किसी के जीवन की दिशा बदल सकता है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमने एक फिजियोथेरेपी सेंटर को साइकिल दान की और कईं मेडिकल कैंप्स का साल भर आयोजन किया। इसके अलावा, वर्षभर हमने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक छोटे-बड़े प्रोजेक्ट्स किए।इस वर्ष सितंबर माह के आखिरी हफ्ते में हमारे लिए एक विशेष और गौरवपूर्ण आयोजन होने जा रहा है,“विरांजली” नेशनल  इंटेग्रेशन  रैली , जिसमें हमारे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सदस्य भाग लेंगे। यह एक बड़े स्तर का आयोजन होगा, जो एकता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकीकरण की भावना को और मजबूत करेगा।इस वर्ष हम अपनी कार्यशैली में एक नई पहल करने जा रहे हैं। पालमपुर, बैजनाथ, धर्मशाला और कांगड़ा के क्लब अलग-अलग नहीं अपितु एकजुट होकर बड़े और प्रभावशाली प्रोजेक्ट्स करने का इस वर्ष “ग्रो  & फ्लोरीश ” की भावना के साथ हमारा प्रयास रहेगा कि हम न केवल अपने क्लब को आगे बढ़ाएं, बल्कि जिन लोगों और समुदायों के लिए हम काम करते हैं, उन्हें भी हमारे साथ जुड़कर बढ़ावा मिले।यह समारोह नए सत्र की एक गरिमापूर्ण एवं सार्थक शुरुआत का प्रतीक रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर