‘तीज तरंग 2026’ के बैनर तले नूरपुर की महिलाओं ने पठानकोट में धूमधाम से मनाया तीज पर्व
‘तीज तरंग 2026’ के बैनर तले नूरपुर की महिलाओं ने पठानकोट में धूमधाम से मनाया तीज पर्व
नूरपुर : विनय महाजन /
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नूरपुर की महिलाओं ने ‘तीज तरंग 2026’ के बैनर तले पठानकोट के एक निजी होटल में तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पंजाबी परिधान में हिस्सा लिया और विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनकी प्रतिभा और आकर्षक पंजाबी अंदाज के लिए विभिन्न टाइटल्स से सम्मानित किया गया। इनमें रॉयल पंजाबी अटायर के लिए सुदेश राणा, गिद्दा रॉयल्टी के लिए स्वाति, सेल्फी क्वीन ईशिता पठानिया, मेहंदी एम्प्रेस प्रिया, हेरिटेज ज्वेलरी और बेस्ट मेकअप के टाइटल शामिल रहे।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी महिलाओं में से राजता महाजन को तीज ताजदार एवं ‘क्राउंड क्वीन ऑफ तीज 2026’ के खिताब से नवाजा गया।
इस दौरान सोनिया महाजन और उनकी सहेलियों ने महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन करवाया, जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई प्रतिभागी विजेता रहीं।
हर वर्ष तीज का यह आयोजन नूरपुर की फैशन डिजाइनर ‘लेबल बाय सोनिया’ एवं समाजसेविका सोनिया महाजन और उनकी सखियों द्वारा किया जाता है। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक संस्कृति और आपसी सौहार्द के साथ तीज पर्व का आनंद लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें