राजीव गांधी जयंती पर त्रिसंगम पब्लिक स्कूल में सद्भावना एवं अक्षय ऊर्जा दिवस आयोजित

 राजीव गांधी जयंती पर त्रिसंगम पब्लिक स्कूल में सद्भावना एवं अक्षय ऊर्जा दिवस आयोजित


रिवालसर : अजय सूर्या /

त्रिसंगम पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर सद्भावना दिवस एवं भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक बी.डी. शर्मा ने विद्यार्थियों को सामाजिक सद्भावना, आपसी भाईचारे तथा ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने स्वर्गीय राजीव गांधी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कंप्यूटर एवं दूरसंचार क्रांति का जनक बताया। विद्यार्थियों को सी-डॉट की स्थापना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-1986, जवाहर नवोदय विद्यालयों की शुरुआत, मतदान की आयु 18 वर्ष करने तथा दल-बदल विरोधी कानून सहित उनके प्रमुख कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऊर्जा के संरक्षण, अक्षय ऊर्जा के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान उत्कृष्ट गृहकार्य करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, देशप्रेम और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर