नूरपुर पुलिस की कार्रवाईसे 1.524 किलोग्राम चरस बरामद मोके पर एक आरोपी गिरफ्तार
नूरपुर पुलिस की कार्रवाईसे 1.524 किलोग्राम चरस बरामद मोके पर एक आरोपी गिरफ्तार
नूरपुर : विनय महाजन /
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए विंग नूरपुर की टीम ने गांव सिरत क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1.524 किलोग्राम चरस बरामद की है।
यह जानकारी जिला पुलिस एडिशनल एस पी डी सी वर्मा नूरपुर ने देते हुए बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर हेम राज पुत्र पुरिया राम, निवासी आंजी, शिमला, हाल निवासी सिरत, तहसील इंदौरा, एक कैरी बैग में भारी मात्रा में चरस लेकर सिरत की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौजूद हैl सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के व्यक्ति को काबू किया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसके कब्जे में मौजूद कैरी बैग की तलाशी लेने पर काले रंग के पॉलीथीन लिफाफे में चरस बरामद हुई। डिजिटल तराजू से वजन करने पर कुल 1.524 किलोग्राम चरस पाई गई। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लिया गया।इस संबंध में पुलिस थाना डमटाल में अभियोग संख्या 132/2026 दिनांक 12.08.2026, अधीन धारा 20, 29-61-85एन डी एन्ड पीएस एक्ट , 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।मामले की आगामी जांच जारी है तथा मादक पदार्थ की आपूर्ति एवं इसके अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें