उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री चामुंडा मंदिर में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री चामुंडा मंदिर में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा


धर्मशाला उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर शीश नवाया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


पंडित व्यास शर्मा ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने मंदिर प्रशासन से श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा प्रदेश की विशिष्ट पहचान है। शक्तिपीठों और अन्य धार्मिक स्थलों पर देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था के साथ पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि इन धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।


उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण भी किया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।


इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग, अधीक्षण अभियंता विशाल, शिव मंदिर के पुजारी बाबी गोस्वामी, पवन गोस्वामी, सुरेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर