एम-स्वस्थ ने कस्बा कोटला में खोला नया क्लिनिक
एम-स्वस्थ ने कस्बा कोटला में खोला नया क्लिनिक
(नूरपुर:-विनय महाजन)
नूरपुर डिजिटल हेल्थकेयर एवं टेलीमेडिसिन सेवा प्रदाता एम-स्वस्थ ने कस्बा कोटला में अपने नए क्लिनिक का शुभारंभ किया। यह क्लिनिक ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
एम-स्वस्थ द्वारा हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक तथा कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के साथ चल रही साझेदारी के तहत प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार क्लिनिक स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अपने घर के नज़दीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ, टेलीमेडिसिन सेवाएँ तथा आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध हो सकें।इस अवसर पर कस्बा कोटला शाखा के शाखा प्रबंधक अमितेश वर्मा, उपशाखा प्रबंधक सुश्री वर्णिका शर्मा तथा बाथुटिपरी शाखा के शाखा प्रबंधक विनोद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।एम-स्वस्थ की ओर से मैनेजर अमरीक सिंह, अनीश ठाकुर तथा नर्स कोमल उपस्थित रहे। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा एम-स्वस्थ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एम-स्वस्थ आने वाले समय में भी अपने बैंकिंग साझेदारों के सहयोग से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नए क्लिनिक स्थापित करता रहेगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार तक आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित की जा सके

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें