पोंग विस्थापित कनवीनर कमेटी की बड़ी पहल: डीसी को सौंपे विस्थापितों के प्रपत्र
पोंग विस्थापित कनवीनर कमेटी की बड़ी पहल: डीसी को सौंपे विस्थापितों के प्रपत्र
आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थापित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी कुलवीर राणा को सौंपे गए ।
इसपर डीसी आर एंड आर ने टिप्पणी की है कि कन्वीनर कमेटी का यह सराहनीय कदम है जिसके माध्यम से उनके पास विस्थापितों के संपर्क नंबर और नए पते भी जांघ हुए हैं ।
सरदार प्रेम सिंह, प्रधान कनवीनर कमेटी ने बताया कि उन्होंने इन प्रपत्रों को पहले ही विभिन्न विषयों और समस्याओं में वर्गीकृत किया था और यह सारा कार्य संचालक पंकज दर्शी की अभिनव सोच विचार का नतीजा है ।
आज सरदार प्रेम सिंह ने स्पष्ट किया है कि प्रपत्र भरने के लिए अगली सभा वे 09 अगस्त रविवार को धमेटा में प्रोग्रेसिव स्किल इंस्टीट्यूट तत्वधान में रखेंगे जिसे कनवीनर कमेटी के सक्रिय सदस्य राजीव शर्मा आयोजित करवाएंगे ।
आज 1188/6A मुरब्बों को लेकर भी डीसी आर एंड आर के साथ मंथन हुआ है और इसका एक नया ग्रुप भी रोहित भास्कर द्वारा बनाया गया है, 1188/6A मुरब्बों के संदर्भ में आगामी नीति का अवलोकन 09 अगस्त को धमेटा की पोंग सभा में किया जाएगा ।
कनवीनर कमेटी
भीखम सिंह
मुख्य सदस्य

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें