नूरपुर पुलिस की बड़ी सफलता: नागनी माता मंदिर से चोरी हुई मोटरसाइकिल 24 घंटे के भीतर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
नूरपुर पुलिस की बड़ी सफलता: नागनी माता मंदिर से चोरी हुई मोटरसाइकिल 24 घंटे के भीतर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
नूरपुर
पुलिस जिला नूरपुर ने वाहन चोरी के एक मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 01 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता दलजीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह, निवासी हटली रसूह, जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर) ने थाना नूरपुर में अपनी काली रंग की मोटरसाइकिल न0 JK02CD-8564 के नागनी माता मंदिर परिसर से चोरी होने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत मिलते ही थाना नूरपुर में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया तथा तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
1. मलकीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह, निवासी गांव वासा वजीरा, डाकघर भुगनाड़ा, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, आयु 25 वर्ष।
2. राहुल उर्फ जानू पुत्र स्वर्गीय शुभ राज, निवासी गांव डाकघर नागनी, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, आयु 24 वर्ष।
दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल JK02CD-8564 बरामद कर ली गई है। मामले में आगे की तफ्तीश जारी है तथा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं।
पुलिस जिला नूरपुर आमजन से अपील करता है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनता के सहयोग से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
पुलिस जिला नूरपुर

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें