राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में “सांप के काटने और उससे बचाव” विषय पर व्याख्यान का आयोजन

 -राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में “सांप के काटने और उससे बचाव” विषय पर व्याख्यान का आयोजन


            (नूरपुर:-विनय महाजन)

                              राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में “सांप के काटने तथा उससे बचाव” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर के दिशा-निर्देशन में प्राणी विज्ञान विभाग तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति के संयोजक व सदस्यों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ के तौर पर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के 'स्नेक बाइट एंड प्रिवेंशन' प्रोजेक्ट में कार्यरत श्री निकुंज कनकोडिया व सिविल हॉस्पिटल नूरपुर में कार्यरत हेल्थ काउंसलर श्री अभिषेक कुमार ने शिरकत की।कार्यक्रम की शुरुआत में संयोजक डॉ. दिलजीत सिंह द्वारा विशेषज्ञों, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई। तत्पश्चात, श्री अभिषेक कुमार द्वारा विद्यार्थियों को नूरपुर हॉस्पिटल में हर वर्ष रिपोर्ट किए जाने वाले सर्पदंश के मरीजों के इलाज और उससे बचाव संबंधित सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।इस विषय के विशेषज्ञ  निकुंज कनकोडिया ने विस्तारपूर्वक भारत व हिमाचल प्रदेश में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के विषैले व गैर-विषैले सांपों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में पाए जाने वाले प्रमुख विषैले सांपों; जैसे कि कोबरा, वाइपर व क्रेट आदि के स्वभाव व उनके घातक परिणामों के बारे में बताया। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि विषैले व गैर-विषैले दोनों ही प्रकार के सांपों द्वारा काटे जाने पर तुरंत एम्बुलेंस व इमरजेंसी फोन नंबर के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न प्रकार के मंदिरों, ओझा या अन्य झाड़-फूंक करने वालों के पास न जाकर, स्वास्थ्य विभाग से समय रहते इलाज करवाना बेहद जरूरी बताया।कार्यक्रम के दौरान स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने इस विषय पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक उत्तर देकर प्रश्नोत्तर सत्र पूरा किया गया।  इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थी मौजूद रहे । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विशेषज्ञों, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में