उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कढ़ू नाला दुर्घटना प्रभावित परिवारों से की मुलाकात,

 उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कढ़ू नाला दुर्घटना प्रभावित परिवारों से की मुलाकात,

मानसून के कारण आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज जनजातीय क्षेत्र पांगी के दौरे के दौरान किलाड़ - उदयपुर सड़क मार्ग पर कढ़ू नाला के समीप गत दिनों हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना के 7 मृतकों के परिवारों से मुलाकात की। उपायुक्त चंबा ने उप तहसील साच के अंतर्गत आने वाले गांव साच, घिसल, हिलोर और घनाला का दौरा कर दुर्घटना से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी तथा इस दुख की घड़ी में प्रशासन और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने कहा कि प्रशासन दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं और आवश्यकताओं को संबंधित विभागों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।


इस दौरान उपायुक्त चंबा ने उप तहसील साच, घिसल और हिलू टवान क्षेत्र के लगभग 25 लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं। विद्युत, सड़क तथा रास्तों इत्यादि से संबंधित संबंधित इन समस्याओं के निराकरण के लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय साच का निरीक्षण भी किया तथा विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने साच के लिए हाल ही में स्वीकृत गर्ल्स हॉस्टल के लिए स्थल चिन्हित करने तथा टेंडर प्रक्रिया इत्यादि के संबंध में भी विभागीय अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन