पेड़ माँ के नाम': भोल खास में वन विभाग और स्कूली बच्चों ने किया पौधारोपण

 पेड़ माँ के नाम': भोल खास में वन विभाग और स्कूली बच्चों ने किया पौधारोपण


 ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने और लोगों को प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से वन परिक्षेत्र ज्वाली के अधीन गुरियाल बीट, भोल खास में बुधवार को (एसीएफ) नूरपुर निशांत पराशर की अध्यक्षता में 

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, वन मित्रों, शिक्षकों तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया कार्यक्रम के दौरान लगाए गए प्रत्येक पौधे को मां के सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक बताया गया। सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया, ताकि भविष्य में यही पौधे विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) नूरपुर निशांत प्रराशर, वन परिक्षेत्र अधिकारी ज्वाली आशीष कुमार, ब्लॉक अधिकारी रैहन जीवन कुमार, वन रक्षक वकील सिंह, साहिल कौंडल तथा पंकज डडवाल सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इनके साथ वन मित्रों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं राजकीय उच्च विद्यालय लार्थ के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार घटता वन क्षेत्र पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे समय में वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाए, तो हरित क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। साथ ही विद्यार्थियों से अपने घरों, विद्यालयों और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित