स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया मंच- डॉ. शांडिल हिम ईरा दुकान का किया शुभारंभ

 स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया मंच- डॉ. शांडिल

हिम ईरा दुकान का किया शुभारंभ



स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन सब्ज़ी मंडी के समीप लगभग पांच लाख रुपये से ‘हिम ईरा’ भंडारण कम कैफे नवीनीकरण किए गए भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और रोज़गार के अवसर सृजित करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे बिक्री केंद्र किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और लघु उद्यमियों के उत्पादों को बेहतर बाज़ार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डॉ. शांडिल ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलेगी, बल्कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं पारंपरिक उत्पाद भी आसानी से उपलब्ध होंगे। उन्होंने प्रदेश वासियों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने हिम ईरा दुकान का अवलोकन किया तथा उपलब्ध विभिन्न स्थानीय उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस पहल से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर कर्नल संजय शांडिल, ए.पी.एम.सी के अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर, जोगेंदरा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस के रमेश ठाकुर, सुरेन्द्र सेठी, शिव कुमार, सन्धिरा शीनू, खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष मनीष ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल, उपमंडलाधिकारी नीरजा शर्मा, जिला विकास अधिकारी रमेश शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी जोगिंदर राणा सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित थे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में