एंटी-चिट्टा अभियान  फेज 2 प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों पर नूरपुर पुलिस की नशा-विरोधी कार्रवाई एवं जन-जागरूकता मुहिमराज्यव्यापी 'एंटी-चिट्टा अभियान (चरण-II)' के

 एंटी-चिट्टा अभियान  फेज 2 प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों पर नूरपुर पुलिस की नशा-विरोधी कार्रवाई एवं जन-जागरूकता मुहिमराज्यव्यापी 'एंटी-चिट्टा अभियान (चरण-II)' के


  (नूरपुर:-विनय महाजन)       

                               नूरपुर पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों ने विभिन्न प्रमुख बाजारों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोटपा अधिनियम के नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करवाया गया तथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कदम उठाए गए। यह जानकारी एक प्रेस नोट में अधिक पुलिस अधीक्षक डीसी वर्मा  नूरपुर ने  देते हुए बताया कि इस अभियान के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की गहन तलाशी ली गई और दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचना पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके अलावा नाबालिगों को बीड़ी-सिगरेट बेचना गंभीर कानूनन अपराध है। इसी कड़ी में पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय प्रतिनिधियों और युवाओं के साथ नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर सीधा संवाद स्थापित किया गया। बैठकों में ग्रामीणों को अपने आसपास की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और युवाओं को सही दिशा देने के लिए प्रेरित किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार