राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा विषयक विशेष व्याख्यान आयोजित

राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा विषयक विशेष व्याख्यान आयोजित


 29 जुलाई को राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार क्लब के तत्वावधान में "गुरु-शिष्य परंपरा" विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह ने की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. संगीता सिंह ने भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान के प्रदाता ही नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले पथ-प्रदर्शक भी होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति सम्मान, अनुशासन एवं समर्पण की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. विवेकानंद शर्मा ने गुरु-शिष्य परंपरा की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्ता पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि भारतीय परंपरा में गुरु-शिष्य संबंध केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, चरित्र निर्माण और जीवन मूल्यों की स्थापना का आधार रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस गौरवशाली परंपरा को अपने जीवन में आत्मसात करने का आग्रह किया। यह कार्यक्रम संस्कार क्लब की संयोजक डॉ. नीतिका शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर व्याख्यान का लाभ उठाया। अंत में सभी ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में