सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन - डॉ. शांडिल

 सोलन में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन - डॉ. शांडिल



स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल में स्थापित होने वाले आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के सम्बन्ध में आज यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।  
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही इस अस्पताल में 1.5 टेस्ला एम.आर.आई. मशीन स्थापित की जानी है। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि एम.आर.आई. मशीन की उपलब्धता से क्षेत्र के लोगों को और बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी तथा गंभीर बीमारियों के परीक्षण के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल को सभी आवश्यक आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि 200 बिस्तर वाले इस बहुउद्देशीय अस्पताल में अत्याधुनिक बहुविशेषज्ञ सुविधाओं के साथ साथ क्रिटिकल केयर सेंटर भी निर्मित किया जा रहा है। इस अस्पताल में रोगियों को तृतीय स्तरीय ट्रॉमा सेंटर की सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि यहां 50 बिस्तरों वाली मातृ एवं शिशु विंग का पृथक निर्माण भी किया जा रहा है।
डॉ. शांडिल ने कहा कि बहुद्देशीय अस्पताल के निर्माण पर लगभग 200 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। बहुउद्देशीय अस्पताल का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गया है। स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि यह अस्पताल समूचे क्षेत्र की लाईफ लाईन बनेगा।
उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उचित दिशा निर्देश जारी किए हैं।
डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि लोगों को उनके घर-द्वार पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सके।
डॉ. शांडिल ने तदोपरान्त कथेड़ में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
डॉ. शांडिल ने तदोपरान्त जन समस्याएं सुनी तथा अधिकारियों को इन्हें शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।
     
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. गोपाल बैरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संदीप जैन, डॉ. अनादी गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर